एम टू स्कूल की छात्रा का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

गंगरार, (चंद्र प्रकाश धोबी)। मेहनत की महक परिणामों में महकती है।
यदि मेहनत पक्के उद्देश्य एवं पूरी ईमानदारी से की जाए तो वह सफल अवश्य होती हैं। ऐसा ही कुछ एम टू ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है।
इस वर्ष चितौड़गढ़ जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 के लिये सिर्फ एक सीट थी।
इतनी अधिक प्रतिस्पर्दा के होने के बाद भी इस एक मात्र सीट पर एम टू की पूजा माली पुत्री नारायण माली का चयन हुआ है। पूजा के पिता नारायण माली मज़दूरी करते हैं। पूजा के सिलेक्शन से, गंगरार कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। एम टू प्रयास के स्थापक मनोज मीना ने बताया कि जब हजार के लगभग बच्चे परीक्षा देने आए तो एक सीट के लिये कॉम्पिटिशन मुश्किल हो जाता है। लेकिन हमें विश्वास था कि हम यह कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ