चित्तौड़गढ़, (सलमान)। आजादी के अमृत महोत्सव पर पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक धरा चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित होने वाले योग महोत्सव कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी दुर्गाशंकर प्रजापत किला ने बताया कि योग महोत्सव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियाँ जोरों पर की जा रही है। इसी को लेकर सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में सर्वसमाज, विभिन्न स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संगठन सहित विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक रखी गई। बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास राजस्थान पश्चिम राज्य प्रभारी विनोद पारीक एवं महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी विजयालक्ष्मी मुख्य अतिथि थे जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम आंजना, महिला पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी सुनीता गुर्जर, भारत स्वाभिमान के चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी डाॅ. एम.एल. धाकड़, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य सहप्रभारी श्रीमती तारा एवं महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती सरस्वती उपस्थित रही।
बैठक के दौरान योग महोत्सव को भव्य रूप से मनाये जाने को लेकर भारत स्वाभिमान न्यास, राजस्थान पश्चिम राज्य प्रभारी विनोद पारीक द्वारा दुर्ग के अनिल कुमावत को पतजंलि योग समिति, चित्तौड़गढ़ का जिला सह प्रभारी एवं कृष्ण कुमार काबरा को भारत स्वाभिमान न्यास, चित्तौड़गढ़ जिला सह प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ