निम्बाहेड़ा। छत्रसंगठन चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निम्बाहेड़ा के चार में से तीन पदों पर एनएसयूआई एवं एक पर एबीवीपी के कब्जा, अध्यक्ष पद पर पंकज वसीटा को मिले 7, पंकज मेनारिया को मिले 725 एवं लक्ष्यराजसिंह को मिले 710 मत, अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 44 मत खारिज हुए। इस प्रकार एनएसयूआई के पंकज मेनारिया 15 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मुस्कान धाकड़ को मिले 733 मत, वहीं रामनिवास धाकड़ को मिले 703 मत, यहां मिले कुल मतों में से 50 मत खारिज हुए, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मुस्कान धाकड़ 30 मतों से विजयी हुई। महासचिव पद पर एनएसयूआई के अजय सिंह को 820 मत मिले। वहीं एबीवीपी की चंचल मेनारिया को 618 मत मिले। इस पद के लिए कुल प्राप्त मतों में से 47 मत खारिज हुए। इस प्रकार एनएसयूआई के अजय सिंह 202 मतों से विजयी घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के पुष्कर मीणा को 713 मत प्राप्त हुए तथा एनएसयूआई के अनिल मेघवाल को 706 मत मिले। वहीं इस पद के लिए प्राप्त कुल मतों में से 67 मत खारिज हुए। इस पद पर एबीवीपी के पुष्कर मीणा को 7 मतों से विजयी घोषित किया गया।
0 टिप्पणियाँ