गंगरार कॉलेज में एबीबीपी ने लहराया परचम, पढ़े ख़बर

गंगरार। पन्नाधाय राजकीय महाविद्यालय के चुनाव नतीजे में चारों सीटें एबीवीपी ने विजय दर्ज की। वही कुल मतदान 396 रहा जिसमे 7 मत अवैध घोषित किये गए। वैध मतों से अध्यक्ष पद हेतु लखन पंचोली 172 एनएसयूआई को 141 जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुशील जाट ने 76 मत प्राप्त किये। वही लखन पंचोली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशराज को 31 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सीमा जाट को 221 और सुनीता जाट को 165 मत प्राप्त किये एबीबीपी प्रत्याशी ने 56 मतों से जीत दर्ज की। महासचिव पद पर शक्ति सिंह ने 205 जबकि पूरण कवर चूंडावत को 181 मत मिले।
 जिसमें शक्ति सिंह 24 मतों से और संयुक्त सचिव हेतु शंकर लाल अहीर को 212 तो सीता राम अहीर को 172 मत मिले। शंकर जाट ने 40 मतों से विजय प्राप्त की। जीत की सूचना मिलते ही कॉलेज के बाहर इंतजार कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की। झुलुस निकलने को लेकर पुलिस और एबीबीपी कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। बाद में समझाईश कर जीते प्रत्याशियों का पैदल ही जुलूस निकाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ