गम्भीरी नदी का फिर से बढ़ने लगा जलस्तर, गेज हुआ 4.10 मीटर


चित्तौड़गढ़।
पिछले दो दिन से जारी बरसात के बाद नदी नालों में उफान आ गया हैं। गम्भीरी नदी के 4 हाइड्रोलिक गेट 2-2 मीटर तक व 6 छोटे गेट पूरी क्षमता से खोले गए हैं। इसके अलावा डेम पर करीब ढ़ाई फ़ीट की रपट चल रही हैं। गम्भीरी नदी में फिर से जलस्तर बढ़ने लगा हैं। आज दोपहर 3.30 बजे गम्भीरी नदी का गेज 3 मीटर पर था शाम 7 बजे 4 .10 मीटर हो गया हैं। एमपी से भारी पानी की आवक जारी हैं। इधर बेड़च नदी स्थित घोसुण्डा डेम के 3 गेट खोल कर पानी की निकासी की जा रही हैं। बेड़च नदी का गेज 3 मीटर पर चल रहा हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ