नदी के रास्ते में होटल व्यवसायी ने बनाई अवैध दीवार पानी में बही

चित्तौड़गढ़। नदी के पेटे में एक होटल व्यवसायी द्वारा बनाई गई अवैध दीवार पानी के बहाव में बह गई। जानकारी के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पुलिया के पास द ग्रांटचितौड़ होटल के द्वारा नदी के पेटे में अवैध दीवार का निर्माण कर दिया। कुछ माह पूर्व बनी इस दीवार पर ना तो जिला प्रशासन की नज़र पड़ी और ना ही नगर परिषद की। आज यह दीवार उस समय सुर्खियों में आ गई जब गम्भीरी नदी के तेज़ बहाव में अवैध बनाई दीवार पानी के बहाव में बह गई। इधर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि  अवैध रूप से नदी के पेटे में किए गए निर्माण पर कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को वह स्वयं अपने स्तर पर दिखवाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ