चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस ने अवेध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल 43 किलो 190 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध डोडाचूरा भराने वाला व एक अन्य साथी को नामजद किया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कपासन डीएसपी गीता चौधरी के निर्देश पर थानाधिकारी राशमी आदर्श कुमार पुलिस निरीक्षक व थाना के जाप्ता हैड कांस्टेबल शैतान सिह, रामचन्द्र, रविन्द्र यादव, मनोज कुमार, मनोज, अर्जुनलाल, राकेश कुमार द्वारा उपरेडा जाडाना पहुच नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान जाडाना की तरफ से सफेद रग की स्विफ्ट कार आयी। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोकने का इशारा किया। चालक द्वारा गाडी नही रोक उपरेड़ा गांव में भगा कर ले गया व आगे चल कर गाड़ी को एक मकान के पास खडी की। जिसका पिछा कर उपरेड़ा थाना राशमी निवासी राजकुमार पिता भागचन्द अहीर को पकडा व गाडी की नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 143.19 किलो डोडा चुरा जप्त किया गया। आरोपी राजकुमार से डोडाचूरा में एक अन्य साथी व डोडाचूरा भराने वालों को नामजद किया गया। थाना राशमी पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में कानि मनोज कुमार जाट व कानि मनोज की अहम भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ