दीवाना शाह उर्स को लेकर विभिन्न विभागों व कमेटी सदस्यों की एसडीएम ने ली बैठक


कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह सा.र.अ. के 79वें तीन दिवसीय उर्स 03 सितम्बर से 05 सितम्बर तक उर्स की तैयारी हेतु प्रशासनिक एवं वक्फ कमेटी की संयुक्त बैठक उपखण्ड कार्यालय में हुई। जिसमें बिजली, छाया, पानी, चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।
उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार कि अध्यक्षता मे बैठक हुई जिसमें डिप्टी गीता चौधरी, तहसीलदार मोहम्मद नासीर बेग मिर्जा, अ.वि.वि.नि.लि. के आई.एन. मनीष सांवत, जे.ई.एन. अनिरूद्ध सिंह, शिक्षा विभाग से ए.डी.बी.ओ. रामसिंह, जलदाय विभाग, नगरपालिका, पी.डब्ल्यू.डी. विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस थाना से जितेन्द्र गुर्जर एवं अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली, अशफाक तुर्किया, हाजी अर्ब्दुरहमान मंसूरी, अब्दुल वहीद अंसारी, असलम शैख आदि ने भाग लिया। बैठक मे निम्न विषयो पर चर्चा कर अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए गए।
नगरपालिका द्वारा उर्स के दौरान फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाएगी जो अस्थाई पुलिस चोकी के पास खडी रहेगी। पेय जल हेतु टंेकर व्यवस्था, पांच बत्ती चोराहा से रेल्वे स्टेशन तक रोड लाईटे लगाना, दरगाह परिसर के आस-पास नियमित रूप से सफाई करवाना, हाईवे चोराहा से रेल्वे स्टेशन तक मुख्य सडक पर विचरण करने वाले आवारा पशुओ को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर स्थानान्त्रित करना। नन्दवाना कॉलोनी व दरगाह के आगे रोडलाईट लगवाना। ए.सी.जे.एम. साहब के निवास स्थान से हाईवे चोराह तक मुख्य सडक के दोनो तरफ से ठेलो को हटाने एवं नगरपालिका द्वारा किसी प्रकार कि अस्थाई दुकानो की स्वीकृति जारी नही की जावें। उर्स मे आने वाले भारी एवं हल्के वाहनो कि सुरक्षित पार्किग व्यवस्था हेतु उपर्युक्त स्थान को चिन्हित किया जाकर समुचित व्यवस्था की जाए। दरगाह वक्फ कमेटी दरगाह परिसर मे समुचित स्थानो पर मेडल डिक्टेटर एवं सी.सी. टी.वी. केमरे, एल.ई.ड़ी. डिस्प्ले व दरगाह परिसर व बाहर मे जहां प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी कहे वहा पर समुचित रूप से बेरिकेटिग कर दरगाह परिसर मे जनरेटर उपलब्ध रखे। हाईवे चोराहा व सिविल न्यायालय के पास बेरीकंेटिग तीनो दिन के लिए लगाई जाए व दरगाह पीछे वाले रास्ते पर आवागमन के साधन निकाले जावे। वहा पर पार्किग स्थल की जानकारी सम्बन्धित दोनो तरफ बोर्ड लगावें जिससे वाहनो की पार्किग के बारे मे जानकारी हो। दरगाह कमेटी द्वारा उर्स के इंतजाम हेतु बनाई गई कमेटीयो के सदस्य एवं व्यवस्था हेतु स्वयं सेवको के नाम मय मोबाईल नम्बरो को कार्यालय मे प्रेषित किए जाए।
दरगाह परिसर मे उर्स के दौरान अस्थाई पुलिस चोकी दरगाह के बाहरी कक्ष मे स्थापित की जावें। रेल्वे विभाग द्वारा एक्सप्रेस गाडियो का ठहराव व रेलो मे अतिरिक्त कोच की व्यवस्था एवं रोडवेज विभाग द्वारा अतिरिक्त बसे लगाने का निर्णय लिया गया। 79वां उर्स शान्ति पूर्वक एवं सफल संचालन हेतु स्थानिय प्रशासन का दरगाह कमेटी को   हर वक्त सहयोग प्राप्त रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ