नाबार्ड द्वारा आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रतापगढ़। जिले के विकास खंड छोटीसादड़ी के ग्राम गोमाना में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से समाजसेवी संस्था अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति द्वारा तीन स्वयं सहायता समूह की 30 सदस्यों के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड के प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के जिला विकास प्रबंधक महेंद्र डूडी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अरुणोदय सर्वेश्वर लोक कल्याण समिति के परियोजना अधिकारी जितेंद्र कसेरा द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात जिला प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षक से 15 दिन के दौरान क्या क्या सिखाया जाएगा यह जानकारी ली। जिस पर प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि यहां पर महिलाओं को विभिन्न तरह के सलवार सूट, राजपूताना पोशाक, बच्चों के  कपड़े, ब्लाउज इत्यादि की सिलाई सिखाई जाएगी। जिला विकास प्रबंधक महेंद्र डूडी द्वारा नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं से कहा कि मन लगाकर प्रशिक्षण ले और इसके उपरांत अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करें जिससे आप की आय में वृद्धि हो सके। संस्था के परियोजना अधिकारी जितेंद्र  कसेरा द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ