5 साल से फरार थाना सदर निम्बाहेड़ा का टॉप 10 स्थाई वारन्टी गिरफ्तार


 
 चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने 5 साल से फरार थाने का टॉप 10 स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। एसपी राजन दुष्यन्त बताया 
कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्दु व आशीष चौधरी वृताधिकारी वृत निम्बाहेडा के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा द्वारा भैरूलाल हैड कानि  नम्बर 614 मय पुलिस जाब्ता कानिस्टेबल बद्रीलाल, कैलाश की टीम गठित की गई। 23 अगस्त को टीम इन्चार्ज भैरूलाल हैड कानि को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना सदर निम्बाहेड़ा के टोप टेन की सूचि में शामिल रतन लाल पिता हीरालाल जाट निवासी भंवरकिया थाना कपासन आज कल ग्राम रूद थाना राशमी में निवास कर रहा है जिस पर टीम इंचार्ज भैरूलाल 
हैड कानि ने तत्परता दिखाते हुये अपनी टीम को लेकर रूद पहुंचा जहां थाना सदर निम्बाहेड़ के टोप 10 में शामिल व प्रकरण संख्या 219/2017 धारा 363, 366, 376,120बी भादस में वांछित स्थाई 
वारण्टी व रतन लाल पिता हीरालाल जाट निवासी भंवरकिया थाना कपासन मिला जिसको डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम -2012) चित्तौड़गढ़ राजस्थान में पेश किया जावेगा। 
 पुलिस टीम में भैरूलाल हैड कानि नम्बर 614, बद्रीलाल कानि नम्बर 456, कैलाश कानि नम्बर 102 आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ