निम्बाहेड़ा नगर पालिका ने अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ों पर चलाया पीला पंजा


निम्बाहेड़ा। नगरपालिका निम्बाहेड़ा सीमा क्षेत्र में छोटी सादड़ी रोड़ पर कच्ची बस्ती,टेम्पो चौराहा के पास एवं वार्ड नं 12 में सामुदायिक भवन के पास से मंगलवार को नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

अधिशाषी अधिकारी सौरभ ज़िन्दल ने बताया कि अतिक्रमण के कारण मौके पर नाले का निर्माण अधूरा चल रहा था जिससे जल निकासी में अवरोध उत्पन्न हो रहा था और जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।पालिका द्वारा बद्री मीणा व एक अन्य व्यक्ति के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के नोटिस पहले ही जारी कर दिए गए थे।तकनीकी अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया गया था।इससे पूर्व बद्री मीणा द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की गई थी जिस पर न्यायालय द्वारा कोई स्थगन जारी नहीं किया गया एवं नगरपालिका को अतिक्रमण हटाने के लिए स्वतंत्र किया गया। इस पर तकनीकी शाखा की रिपोर्ट एवं विधी सलाहकार की रॉय के अनुसार मंगलवार को पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पालिका के अतिक्रमण दस्ते द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया।उन्होंने कहा कि नगरीय सीमा क्षेत्र में किये गए अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ