पंचायती राज संस्थाओं को सुदृृढ़ बनाने के लिए संभाग स्तरीय बैठक


चित्तौड़गढ़। षष्टम राज्य वित्त आयोग के माननीय अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थाओं का पुनर्विलोकन कर उनको सुदृढ़ करने के संबंध में सुझाव देने के लिए बुधवार को नगर निगम, उदयपुर में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत सदस्य, डॉ. अशोक लाहोटी सदस्य, संभागीय आयुक्त उदयपुर एवं चित्तौडगढ़ जिले से जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश पुरोहित सहित उदयपुर संभाग के सभी जिला कलक्टर, सभी प्रधान एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे। 
बैठक में राज्य वित्त आयोग में उदयपुर संभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ