निम्बाहेड़ा। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद कई किसानों में पानी भर जाने से फसले गलकर खराब हो चुकी है। निम्बाहेड़ा क्षेत्र में भी हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों को नुकसान नुकसान हुआ हैं। फसलों के ख़राबे की गिरदावरी की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा एवं ग्रामीण मण्डल ने पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए बताया कि निम्बाहेडा-छोटीसादडी विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बांध पूर्ण रूप से भर चुके हैं तथा चित्तौडगढ़ जिले में बारिश से अब किसी भी तरह फसल पकने और उपज प्राप्त करने की संभावना नही रही है। इसके चलते किसानों को लागत भी अपनी जमा पूंजी में से देनी पड़ रही है, इसलिए राज्य सरकार को निर्देशित कर इस वर्ष अतिवृष्टि से हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाया जाए ताकि किसान भाईयों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान से बचाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिनाणा, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल गायरी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रोशन राठौड़, पश्चिम मण्डल महामंत्री राजेश जैन, पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, किसान मोर्चा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश डांगी, किसान मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ज्ञानचंद धाकड़, भरत मेनारिया, कैलाश जाट, रामचन्द्र गुर्जर, सत्यप्रकाश मेनारिया, मुकेश मेनारिया, कोटड़ी सरपंच पारस जैन, अम्बालाल मीणा, रमेश बोरीवाल, राधेश्याम टेलर, राहुल चावत, अशोक जाट मांगरोल, चिराग मंत्री, विनोद अहीर, गणेश धाकड़ कनेरा, चतुर्भुज, दयाल जाट, दीपक मेनारिया, सुनील कुमावत, लोकेश, संदीप, मिठूलाल, रामेश्वर आदि सहित भाजपा किसान मोर्चा, ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ