समिति द्वारा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


चित्तौड़गढ़। श्री सर्वेश्वर मंदिर समिति चामटीखेड़ा रोड़ चित्तौड़गढ़ द्वारा श्रावण मास पर्यन्त सर्वेश्वर महादेव का नित नये रूप में श्रृंगार करने के लिए रितिका सोनी, जन्माष्टमी की सुंदर झांकी सजाने के लिए रणवीर सिंह राठौड़ तथा मंदिर की स्वच्छता हेतु सजग अनिता सिंघल का अभिनंदन किया गया।
 मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मी नारायण डाड अध्यक्ष विनोद लढ़ा उपाध्यक्ष महेश काबरा सचिव गोविंद काबरा प्रदीप शर्मा कैलाश शर्मा ने तीनों सक्रिय कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अजय बनवार, दीपक सोनी, कमल बिलोची, दिनेश गर्ग, जय प्रकाश सिंघल व महिला सदस्य सुशीला शर्मा, सीमा काबरा, विजयलक्ष्मी शर्मा, आशा सोनी, नलीनी शर्मा, आरती शेखावत, सरिता अग्रवाल, प्रियंका राजपूत, अंकिता सोनी आदि ने मंदिर व्यवस्था में उक्त सक्रिय कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। सभी ने जलझूलनी एकादशी पर भगवान को बैवाण में बिराजमान कर राम रेवाड़ी में धूमधाम से भाग लेने का निश्चय किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ