पानी के तेज़ बहाव में पुलिया से बनास नदी में गिरा सरिया से भरा ट्रक, ड्राइवर को रेस्क्यू कर बचाया

ड्राइवर को रेस्क्यू कर नदी से निकाला बाहर, देखे वीडियो

राशमी, (शम्भू लाल आचार्य)। क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध में लगातार पानी की आवक होने से बुधवार रात्रि 10 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोले गए। 10 गेट खोले जाने से बनास नदी उफान पर रही। वहीं बुधवार देर रात्रि सांखली पुलिया पर एक ट्रक बह गया। राजसमंद जिले के नंद समंद बांध से लगातार पानी की आवक होने से मातृकुंडिया बांध का साढ़े 22 फीट लेवल मेंटेन करते हुए बनास नदी में पानी छोड़ा जा रहा हैं। मातृकुंडिया बांध में पानी की लगातार बढ़ोतरी होने से रात्रि को 10 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोले गए। जिससे बनास नदी पूरे वेग से बही। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12 बजे भीलवाड़ा से एक ट्रक सरियों से भर कर राशमी की ओर आ रहा था। इस दौरान सांखली पुलिया पर बहते हुए पानी में नीचे उतर गया। पुलिया से 50 फीट दूर गया कि पानी की वेग से ट्रक बनास नदी में बह गया। गनीमत रही कि लोगों को पता चलने पर तुरंत प्रभाव से ट्रक चालक आकोला निवासी सुरजीत सिंह को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ