राशमी, (शम्भू लाल आचार्य)। गोवंश में लम्पी बीमारी की रोकथाम को लेकर बुधवार को पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ मंगेश जोशी ने क्षेत्र का दौरा कर पशुओं में टीकाकरण की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीता वसीटा के सानिध्य में बैठक भी आयोजित हुई। पशु चिकित्सा सहायक शंकर लाल जोशी ने क्षेत्र में लम्पी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कहीं-कहीं लम्पी के रोगी पशु मिले हैं। जिन्हें उपचार प्रदान किया गया। सहायक निदेशक डॉ जोशी ने लम्पी बीमारी से बचाव के लिए पशु गृह में गंदगी नहीं रखने, फिनाइल वगैरह डालकर साफ रखने, नीम के पत्ते, कंडे, गूगल, कपूर आदि का पशु गृह में धुवा करने का सुझाव दिया। बैठक में तहसीलदार घनश्याम शर्मा ने अनाथ पशुओं के टीकाकरण करवाने की सलाह दी। जिस पर पशु विभाग के सहायक निदेशक ने सहमति जताई। तहसीलदार शर्मा ने गौ शाला में सौ पशुओं से कम पशुओं के पर भी राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिलाने को लेकर सहायक निदेशक डॉ जोशी को अवगत कराया। उपखंड अधिकारी वसीटा ने लम्पी डीजीज की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग को हर समय पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ