इधर बेड़च नदी में पानी के आने से शनिमहाराज, उमण्ड से करुंकड़ा, आकोला मार्ग स्थित बन्द हो गया हैं। यह बेड़च नदी करुंकड़ा गांव के पास होकर गुजर रही हैं। पुलिया पर करीब ढ़ाई फीट से अधिक पानी का तेज बहाव चल रहा हैं। बेड़च नदी के आने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल हैं। 4 साल बाद नदी के आने पर कई ग्रामीण नदी को देखने उमड़े हैं। 4 साल पूर्व भी बेड़च नदी सितम्बर माह के अंतिम दिनों में अपने पूरे वेग के साथ बही थी।
इधर जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव बांध पर 0.18 मीटर (करीब 7 इंच) की चादर चल रही हैं।
0 टिप्पणियाँ