मणिपुरी शास्त्रीय नृत्यों की स्कूल में दी प्रस्तुतियां

डूंगला, (विमल नलवाया)। स्पिक मैके कार्यक्रम के अंतर्गत कलकत्ता की प्रसिद्ध नृत्यांगना इवाना सरकार द्वारा गुरुवार को कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति आयोजित की गई।
प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार रेगर ने बताया कि तथा इवाना सरकार द्वारा मणिपुरी नृत्य की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी एवं विद्यार्थियों के समक्ष नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नृत्य कौशल भी सिखाया। इवाना सरकार का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ