डूंगला, (विमल नलवाया)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर की उप शाखा डूंगला की ओर से वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन नया नहीं न्याय चाहिए के तहत ग्राम सेवकों का आंदोलन जारी हैं।
आंदोलन के तहत विभिन्न चरणों से गुजरते हुए चतुर्थ चरण गुरुवार से शुक्रवार तक आयोजित होगा जिसमें गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना देकर संगठन के मांग पत्र पर शासन में उच्च स्तर पर हुए समझौते को लागू करवाने की मांग की। इस दौरान नया नहीं न्याय चाहिए के लिए नारेबाजी कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ ने संघ अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में दो दिवस का सामुहिक अवकाश का आवेदन विकास अधिकारी मामराज मीणा को सौंपा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के खलील मोहम्मद, टीकम चंद सामर, कुलदीप मीणा, सौरभ मीणा, रमेश चंद्र शर्मा, नरेंद्र प्रकाश शर्मा, राजमल डांगी, गिरिश शर्मा, राजेश कुमार सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ