शहर में सूने मकान से लाखों की चांदी व सोने की चोरी

चित्तौड़गढ़। शहर में गुरुवार शाम को एक सूने मकान से को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चाँदी पर हाथ साफ कर दिया हैं। पुलिस इस मामले में जल्दी ही खुलासा कर सकती हैं।
जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में   बाहेती की गली निवासी नवल सोनी सदर बाजार स्थित अपनी दुकान गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अन्यत्र गए हुए थे। इसी दौरान शाम करीब 5:15 से 6:15 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में चांदी के जेवरात बनाने के लिए रखी लगभग 60 किलो कच्ची चांदी व लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए।
घटना की जानकारी सोनी परिवार के सदस्यों को लगभग 6:45 बजे घर आने पर मिल सकी। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने पर रात्रि में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नवल सोनी के अनुसार शाम करीब 5:15 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले पड़ोसियों ने उनके घर का ताला व्यवस्थित देखा था, लेकिन शाम 6:15 बजे यह ताला टूटा पाया गया, जिसके कारण माना जा रहा है कि इसी एक घंटे के अंदर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि परिवार के सदस्य दोपहर 2 बजे से ही अन्यत्र गए हुए थे। माना जा रहा है कि घर की रेकी करने के बाद चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी हैं और जल्दी ही इस मामले में पर्दाफाश कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ