चित्तौड़गढ़। विधायक कार्यालय से जारी सूचनानुसार पिछले दिनों प्रदेश सहित चित्तौड़गढ़ में भी भारी बारिश का दौर चला। इस बारिश के कारण किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए। खेतों में पानी भरने से किसानों की मक्का, मूंगफली, उड़द, तिल्ली, सोयाबीन, कपास सहित अन्य फसले सड़-गल रही है। फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न होने लगा है। कई किसानों ने तो रूपये उधार लेकर फसल बुवाई की थी, ऐसे में यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनकी स्थिति दयनीय हो जाएगी। विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसले गिर गई। विधायक आक्या ने पत्र द्वारा मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द फसल खराबे की गिरदावरी व सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आपदा के इस दौर में किसानों व उनके परिवारजनों को संबल मिल सके।
0 टिप्पणियाँ