चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने विकास कार्य जनता को समर्पित किए। मुख्मंत्री बजट घोषणा के तहत शहर की 43 सड़कों के निर्माण एवं वार्ड नंबर 28 में करवाए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत (राज्यमंत्री) सभापति संदीप शर्मा, उपसभापति कैलाश पंवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा ने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत चितौडगढ नगरीय क्षेत्र में 7 करोड रू. की लागत से बनवाई जाने वाली 43 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वही नगर परिषद चितौडगढ द्वारा 40 लाख रू. की लागत से बनने वाले अंबे बिहार में शूटिंग वॉलीबॉल स्टेडियम, 1 करोड 10 लाख रू. लागत से शिव पुरम, शिव विहार, मोहन नगर, नाकोड़ा नगर, वल्लभ नगर में डामर सड़क निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया गया तथा इसके साथ ही अहिंसा नगर में 18 लाख रू. की लागत से मुक्तिधाम हॉल का निर्माण, अहिंसा नगर मे ही मुक्तिधाम परिसर में 15 लाख रू. की लागत से सीसी सड़क का निर्माण, अहिंसा नगर में 18 लाख रू. की लागत से नाले का निर्माण तथा विघुत विभाग द्वारा 1 करोड 86 लाख रू. की लागत से तैयार करवाये गये 33/ 11 केवी ग्रिड के निर्माण कार्य का लोकार्पण राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत (राज्यमंत्री) सभापति संदीप शर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा ने किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जाडावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच सदैव विकासशील रही है और उनकी योजनाओ का लाभ राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है, उन्होने इस अवसर पर मधुवन, सेंती एवं आसपास के वार्डवासियो के नगर विकास न्यास के सौजन्य से 8 करोड 50 लाख रू. की लागत से बनाये जा रहे बहुउदेश्श्यीय सामुदायिक भवन की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन इस क्षैत्र के लोगो के लिए बहुत ही लाभदायी सिद्व होगा। उन्होने बताया कि, चम्बल के पानी का लाभ भी नगर परिषद के 60 ही वार्डो के निवासियों को मिलेगा, जिसका भी कार्य प्रगतिरत है।
सभापति संदीप शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे द्वारा चुनाव के समय वार्ड की समस्याओं को सुना एवं जाना था, उस सब को हमने पूर्ण करने का प्रयास किया है तथा इसके अतिरिक्त भी कोई कार्य शेष से तो उसे भी पूर्ण कर दिया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम से पूर्व मनोहर मेनारिया से स्वागत भाषण देते हुए बताया कि, वर्तमान बोर्ड द्वारा जो जो भी चुनावी घोषणाए की गई थी, वही सब पूरी हुई है। इस दौरान उपसभापति कैलाश पवार, अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज, पार्षद सुमन सुवालका, विजय चौहान, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, कन्हैया लाल माली, राम गोपाल लोहार, टिंकू धामानी, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, ठाकुर ऋषिराज सिंह, नरेश धाकड़, राजू खटीक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ