जैन समता युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर आज


चित्तौड़गढ़। आचार्य नानेश के 23वों स्मृति दिवस एवं आचार्य रामेश सुवर्ण दीक्षा महामहोत्सव में महत्तम महोत्सव के तहत श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, चितौड़गढ़ द्वारा रविवार 16 अक्टूबर को प्रातः रक्तदान शिविर ‘‘रक्तदानम’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 9 बजे से श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय, चितौड़गढ़ में होगा। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत एवं नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने समाज के हर वर्ग से, विशेष कर युवा साथियों से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इस नेक कार्य में अपनी आहुति देने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ