चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला चित्तौड़गढ़ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 व 16 अक्टूबर को भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ पर आयोजित होगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण 15 अक्टूबर को सुबह भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी के आतिथ्य में प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण में आए प्रतिभागियों को दिन भर अलग अलग सत्रों में पार्टी और मोर्चे के विभिन्न वक्ता सभी विषयों पर अपना वक्तव्य देंगे ।
इस आवासीय शिविर के द्वितीय दिन समारोप सत्र भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के आतिथ्य में संपन्न होगा । इस आयोजन की तैयारी को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, पूर्व भाजयुमो जिला हर्ष वर्धनसिंह रुद के मार्गदर्शन में गुरुवार को हुई संचालन टीम की बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने विभिन्न जिम्मेदारियां आपस में बाटी। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजयुमो के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे। तैयारी बैठक के दौरान गौरव त्यागी,भाजयुमो जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर, राधेश्याम कुमावत, सूर्य प्रताप सिंह गुढा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, देव किशन जाट, जिला मंत्री मंगल अहीर, हरीश वैष्णव उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ