राज्य स्तरीय अन्डर-15 शतरंज प्रतियोगिता में नन्हें शातिरों ने दिखाया दम

चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार राज्य स्तरीय अंडर-15 (बॉयज एवं गर्ल्स) की शतरंज प्रतियोगिता मे दूसरे दिन तक 5 राउंड खेले गए। अभी तक 4 राउंड में से बॉयज और गर्ल्स में से बढ़त बनाने वालो मे जयपुर के होनी अरोड़ा 4 में से 4 अंक, उदयपुर के प्रणय चोर्डिया 4 में से 4 अंक,जयपुर के यश भराडिया 4 में से 4 अंक और चित्तौड़गढ़ के वत्सल चौखड़ा 4 में से 3 अंक व विहान बिहारी व्यास 4 में से 3 अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। शनिवार को पांच राउंड खेले जा चुके हैं तीसरे दिन रविवार को सुबह 8 बजे से दो राउंड और लड़के व लड़कियों के होंगे, जिसमें प्रथम  वरीयता वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे एवं चित्तौड़गढ़ सिटी के बेस्ट प्लेयर (टॉप इन सिटी ) के 10 लड़के और 10 लड़कियों का भी चयन किया जाएगा। दूसरे दिन के मैच शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ.सुरेश धाकड़, सीए अर्जुन मुंदडा, किशन पिछौलिया राजस्थान सर्राफा संघ प्रदेशमहामंत्री, गोविंद गदिया अध्यक्ष मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, कृष्ण गोपाल ओझा अध्यक्ष मार्बल लघु उद्योग,शक्ति सिंह राठौड़ राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव, सुनील जागेटिया जिलाध्यक्ष अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन,डूंगरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कपिल पांड्या, पीयूष काबरा भाजपा गोर्वधन जाट, संरक्षक लोकेश त्रिपाठी आदि ने शतरंज टूर्नामेंट में बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए शतरंज का मैत्री मैच भी खेला। इस दौरान अतिथियों का स्वागत शतरंज संघ के चेतन गौड,आशुतोष कुमार, कृष्ण चंद सोनी,चेतन शर्मा, लोकेश मेड़तवाल,अली असगर बोहरा, कपिल शर्मा आदि ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ