राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय महिला प्रदेश सम्मेलन मण्डफिया में रविवार को

 
मण्डफिया। महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्र के अमृतकाल में शिक्षिकाओं की भूमिका, शिक्षा, शिक्षक एवं समाज हित में शिक्षिकाओं की भूमिका एवं इनकी अन्य समस्याओं पर विमर्श करने के लिए मंच प्रदान करने के निमित्त आयोजित चित्तौड़गढ़ प्रांत का प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन 16 अक्टूबर रविवार को उदय पैलेस होटल में श्री सांवलियाजी मण्डफिया में आयोजित होगा। संगठन के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने बताया कि सम्मेलन में उदयपुर, कोटा एवं अजमेर संभाग की महिला प्रतिनिधि भाग लेगी। प्रदेश महिला मंत्री जयमाला पानेरी एवं जिला महिला मंत्री मधु जैन ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे से पंजीयन व उद्घाटन सत्र प्रातः 10:30 बजे से 11.45 तक रहेगा। अंतराल के बाद शैक्षिक सत्र, जिज्ञासा समाधान सत्र एवं समापन सत्र होगा। 
प्रदेश सभा अध्यक्ष अरविंद व्यास, प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा, विभाग संगठन मंत्री डाक्टर हीरा लाल लुहार, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य गोपाल शर्मा, जिला महिला संगठन मंत्री सोनल ओझा, जिला महिला मंत्री मधु जैन, महिला जिला उपाध्यक्ष नोसर जाट भदेसर अध्यक्ष शंकर लाल भांभी, मंत्री सुनील भारद्वाज, महिला मंत्री बसंती सुथार आदि ने शिक्षिकाओं से महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर भाग लेने की अपील की। प्रदेश सभाध्यक्ष के दिशा-निर्देश में सम्मेलन की तैयारियों को पूर्ण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ