चित्तौड़गढ़। निदेशालय होम्योपैथी चिकित्सा विभाग जयपुर के तत्वाधान में चितौड़गढ़ जिले के ग्राम सेगवा में दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर को किया जाएगा। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय एकछत चितौड़गढ़ के चिकित्साधिकारी एवं शिविर प्रभारी डॉ भारती सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आमजन को अधिकाधिक मिले तथा होम्योपैथी चिकित्सा का भी प्रचार प्रसार हो सकें इस हेतु सम्पूर्ण राजस्थान में ये निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ भारती सिंघल ने बताया कि शिविर स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर सेगवा में 17 व 18 अक्टूबर को शिविर समय प्रातः 09 से सांय 06 बजे तक रहेगा। शिविर में विविध रोग जैसे चर्म रोग, उदर रोग,बच्चों के रोग (जैसे निमोनिया, कुपोषण) गुर्दे की पथरी,प्रोस्टेट ग्रंथि के रोग, श्वास (दमा), पुरानी खांसी,अतिसार, मातृ एवं शिशु संबंधी रोगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का लाभ लेवें तथा अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।
0 टिप्पणियाँ