सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर की पूजा, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

चित्तौड़गढ़। सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में एकत्रित होकर सुहाग पर्व करवा चौथ की पूजा सर्वेश्वर मंदिर हर्षनगर स्थित सर्वेश्वर भगवान के सानिध्य में कर अपने पति की लम्बी आयु व सुख- समृद्धि की कामना के लिये करवा चौथ व्रत व पूजन किया। बुजुर्ग महिला ने प्रारंपरिक चौथ माता की कथा कही। श्रृंगारित सुहागिनी महिलाओं ने अपने से बड़ी बुजुर्ग महिलाओं को धोक लगाकर अचल सुहाग का आशिर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ