नरसिंह द्वारा आरनी में अन्नकूट महोत्सव 26 को


आरणी। राशमी क्षेत्र के आरणी में नरसिंह द्वारा मंदिर पर इस बार 26 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अबकी बार दीपावली के एक दिन छोड़कर तीसरे दिन मनाया जाएगा क्योंकि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होने से अगले दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। अन्नकूट को लेकर नरसिंह द्वारा समिति द्वारा शुक्रवार को शाम एक बैठक कर सभी सदस्यों को कार्य का बंटवारा कर दिया था।
महंत श्याम दास महाराज एवं नरसिंह द्वारा विकास सेवा समिति द्वारा भगवान गोपालजी के मंदिर को सजाया जाएगा एवं विशेष आरती के साथ 56 भोग लगाया जाएगा तथा इसके बाद रात्रि 10 बजे अन्नकूट का विशेष प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इसके पहले भगवान चारभुजा नाथ मंदिर एवं पाराशर समाज के जगदीश भगवान मंदिर पर भी अन्नकूट प्रसाद वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ