प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशानुसार कस्बा प्रतापगढ़ में हो रही चोरियों की रोकथाम को लेकर भागचंद मीणा अति पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं मुकेश कुमार सोनी पुलिस उप अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी प्रतापगढ़ रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 18 अगस्त 2022 को थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 390/2022 धारा 379 भादस में अज्ञात अभियुक्तगण रवि पिता राजू उम्र 23 साल जाति जाट निवासी देव डूंगरी माताजी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर को जरिये प्रोडक्शन वारंट के जिला कारागृह मंदसौर से गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण हाजा माल मशरुका मोटरसाइकिल बरामद की गई।
घटना के अनुसार 30 जुलाई को प्रार्थी निरंजन पिता गोपाल लोहार आयु 31 वर्ष निवासी वाटर वर्स्क रोड़ प्रतापगढ़ थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ में उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय पर पेश कि 29 जुलाई 2022 को रात्रि 7:00 से 8:00 के बीच मेरी मोटरसाइकिल आरजे 35 एस एफ 7500 टीवीएस कंपनी अपाचे को घर के बाहर खड़ी थी। जिसको कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है। जो सफेद रंग की है। जिसको प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 390 /2022 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना अधिकारी प्रतापगढ़ रविंद्र सिंह से एक टीम गठित कर रवाना की गई जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धान को डिटेन किया गया जाकर पूछताछ व अनुसंधान किया गया। अनुसंधान ज्ञात आया की प्रकरण हाजा की मोटरसाइकिल रवि पिता राजू निवासी डूंगरी माता जी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर थाना प्रतापगढ़ ने चोरी की है जिसकी तलाश की गई तो उक्त व्यक्ति जिला जेल मंदसौर में निरुद्ध होना पाया गया। प्रोडक्शन वारंट 18 अगस्त 2022 से प्राप्त किया। जाकर हाजा माल मशरूका मोटरसाइकिल बरामद की है।
0 टिप्पणियाँ