डूंगला (ऋषभ जैन)। डूंगला उपखंड क्षेत्र के सेठवाना गांव के एक दंपति व उनके मासूम पोते की बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगला क्षेत्र के सेठवाना निवासी एक दंपत्ति अपने अपने पोते को साथ लेकर भींडर के समीप लालपुरा गांव अपने ससुराल जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी व पोता भी था। डूंगला क्षेत्र के सेटवाना निवासी शंभू लाल पिता चेनाराम सालवी (60 वर्ष) अपनी पत्नी पार्वतीबाई (55 वर्ष) एवं पोते देवराज पिता सुरेश सालवी उम्र 4 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल भींडर के समीप लालपुरा गांव जा रहे थे। इस दौरान लालपुरा गांव की सरहद पर गांव के बिल्कुल नजदीक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तुरंत सभी को भिंडर चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने शंभूलाल को मृत बताया। इसके बाद पार्वतीबाई और देवराज को प्राथमिक उपचार कर उदयपुर के लिए रेफर किया लेकिन देवराज ने बीच राह में एवं उसकी दादी पार्वती ने उदयपुर चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एकाएक हुए इस हादसे से घर में कोहराम मच गया एवं परिजनों सहित गांव के लोगों की रुलाई फूट पड़ी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ