जयपुर में चल रहे ग्रामीण ओलंपिक वॉलीबॉल में मंडफिया ने जीता कांस्य पदक

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। जयपुर में चल रहे राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की ओर से खेल रही भदेसर उपखंड की मंडफिया की टीम तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक प्राप्त हुआ। जानकारी के अनुसार आज सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल के इस मुकाबले में झुंझुनू एवं चित्तौड़गढ़ के बीच मुकाबला हुआ जिसमें झुंझुनू की टीम 3-1 से विजय रही। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की ओर से खेलते हुए मंडपिया की टीम ने भीलवाड़ा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चित्तौड़गढ़ को कांस्य पदक मिलने पर खेल प्रेमियों ने पूरी टीम सहित टीम के कोच को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ