गंगरार, (भगवान लाल बिलवाल)। उपखण्ड क्षैत्र के कुवालिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होने से छज्ञत्रों में आक्रोश व्याप्त हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को छज्ञत्रों ने ग्राम पंचायत के बाहर धरना प्रदर्शन किया वही रोड़ को जाम कर दिया। जिस पर सरपंच चन्दा देवी जाट एवं जीएसएस अध्यक्ष भॅवर लाल जाट ने मौके पर पहूॅच छात्रों से समझाईश की। जानकारी के अनुसार कुंवालिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों कि कमी के चलते क्षिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जानकारी देते हुए सरपंच चन्दा देवी जाट ने बताया कि विद्यालय में व्याख्याता के तीन पद रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान जीव विज्ञान तीनों ही पद रिक्त हैं। वही द्वितीय श्रेणी के भी तीन पद रिक्त हें। विद्यालय में थर्ड ग्रेड शिक्षको के पद भी रिक्त हैं। विद्यालय में पद रिक्त होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा हैं। सरपंच चन्दा देवी जाट ने विद्यालय में शिघ्र शिक्षकों की नियुक्ती की मांग की हैं।
0 टिप्पणियाँ