शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की हुई जांच

भदेसर। उपखण्ड मुख्यालय के भिन्न-भिन्न ग्राम पंचायतों में 17 से 19 अक्टूबर तक गठित दल के द्वारा प्रभावी रूप से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जिसके तहत आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद दुकानों व तेल, घी पदार्थों के द्वारा तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जिसमें गठित टीम ने खाद्य पदार्थों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए व साफ सफाई रखने हेतु दुकानदारों को पाबंद किया गया। आगामी निरीक्षण 19 अक्टूबर 2022 को बानसेन, भादसोड़ा, सांवलियाजी क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा। सोमवार को निरीक्षण करने वाली टीम में भदेसर उपखण्ड अधिकारी अंजू शर्मा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश अरोड़ा, भदेसर तहसीलदार गुणवंत माली, पंचायत समिति विकास अधिकारी सुनील कुमार जोशी, भादसोड़ा नायब तहसीलदार रामलाल मेघवाल, भदेसर नायब तहसीलदार अरविंद पोरवाल व पुलिस थाना भादसोड़ा, मण्डफिया सांवलियाजी, भदेसर, निकुंभ के थानाधिकारी तथा प्रवर्तन निरीक्षक सुमन तिवारी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ