जैनम ग्रुप ने आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के साथ मनाई दीपावली

निम्बाहेड़ा। क्षेत्र की अग्रणी समाजसेवी संस्था जैनम ग्रुप की सदस्यों ने रविवार को भदेसर स्थित राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के साथ दीपावली पर्व मनाया।
जैनम ग्रुप की संरक्षक रिंकू सिंघवी ने बताया कि दीपोत्सव पर्व को लेकर संस्था द्वारा भदेसर स्थित आवासीय विद्यालय की बेसहारा बालिकाओं के लिए मिठाई, दीपक एवं राशन कीट वितरित कर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर संरक्षक रिंकू सिंघवी, अध्यक्ष डिंपल मारू, उपाध्यक्ष शांता चपलोट, ऊषा सिसोदिया, उमा बोड़ाना, चंदा जैन, मैना भडक्तिया, रेखा सिसोदिया, मनखूश सिंघवी सहित विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ