निम्बाहेड़ा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की योजनानुसार निम्बाहेड़ा विधानसभा के लिए नियुक्त किये गए विधानसभा विस्तारक अभिराज पांडे ने भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति में रविवार को निम्बाहेड़ा महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं महिला पार्षदों की बैठक ली। बैठक में विस्तारक पांडे ने उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय एवं आगामी कार्य योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने संगठन की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, वहीं विधानसभा विस्तारक अभिराज पाण्डे ने संगठन के आगामी करणीय कार्यों की रूपरेखा रखी। बैठक का संचालन करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने उपस्थित महिला मोर्चा पदाधिकारियों का परिचय करवाया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, कला देवी मालवीय, शिल्पा बोड़ाना, लीला सोनी, रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, इशिका कृपलानी, रेखा वसीटा, सीता मोरवाल, एकता मराठा, लीला कुमावत, नीलू माली आदि सहित अनेक महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ