करंट लगने से किसान की मौत, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर थाना क्षेत्र के मान जी का गुड़ा गांव में एक किसान की अपने खेत पर करंट लगने से मौत हो गई। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर लाया गया जहां पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र जाट ने बताया कि मानजी का गुड़ा निवासी लाल सिंह पुत्र माधू सिंह अपने खेत पर पंपसेट चलाने गया तभी अज्ञात कारणों के चलते करंट लगने से घटनास्थल पर उसकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपस्थित चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ