भाजपा नगर मण्डल के तत्वावधान में सहकार सम्मेलन का आयोजन

कपासन। भाजपा नगर मंडल कपासन के तत्वाधान में सहकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
नगर भाजपा के महामंत्री सोहन लाल खटीक ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित बोर्ड बनने पर एस.आर. वाटिका में सहकार सम्मेलन मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता कृष्ण चंद तुलछिया, ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने निर्वाचित सभी सहकारी समिति के पदाधिकारियों से किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज सिरोया के स्वागत उद्बोधन से हुई एवं आभार ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष गोपाल पुरबिया ने किया। 
इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार बुढसाना, रोशन कुमार विजयवर्गीय, रमेश चंद्र खटीक, शिव लाल माली, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, हीरालाल शर्मा, आत्मनिर्भर अभियान के भागीरथ चंदेल, विकास बारेगामा, तुलसी राम माली, शंकर पुरबिया,  किसान मोर्चा के शंभूलाल बागड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, एस.सी.मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, बूथ अध्यक्ष महावीर जीनगर, धर्मराज शर्मा, गौरव दाधीच, लतीफ मंसूरी, भंवर लाल माली, हजारी लाल खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहकारी समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ