निम्बाहेड़ा। समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाड़ी में मेवाड़ क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबडडी महासग्राम का समापन शुक्रवार को पूर्व प्रधान एवं जिला कांग्रेस महासचिव गोपाललाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डला सरपंच बाबुलाल धाकड़, विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, युका ब्लाॅक अध्यक्ष बलवंत जाट, बाड़ी चोकी प्रभारी प्रह्लाद सिंह शक्तावत, सरपंच गोपाल रैगर, उपसरपंच कैलाश आंजना, जी.एस.एस अध्यक्ष बाबुलाल जाट, उपाध्यक्ष रामनारायण जाट, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, शेदरोज खान एवं चरण सिंह जाट बतौर विशिष्ठ अतिथि थे। प्रारम्भ में प्रतियोगिता आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित मंचासीन अतिथियों का स्वागत उपन्ना ओढ़कार किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया। तीन दिवसीय कबडडी प्रतियोगिता में 48 टीमों के 480 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें कबडडी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सतखण्डा एवं खेरमालिया टीमों के मध्य मेच खेला गया जहां सतखण्डा टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुई, वही खेरमालिया टीम उपविजेता रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गोपाललाल आंजना ने विजेता टीम के खिलाडियों को 11000 हजार रू नकद प्रथम पुरूस्कार व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया वही द्वितीय पुरूस्कार बाड़ी पुलिस चैकी के समस्त स्टाफ की और से उपविजेता टीम को 5100 हजार रू नकद पुरूस्कार व ट्राॅफी से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आर्मी कैप्टन अनिल चैधरी, कमल जाट, नरेन्द्र जायसवाल, हीरोज फुटबाॅल टीम के कोच सागरमल गुर्जर, विजय कुमावत, प्रकाश रेगर, श्यामलाल रेगर, भेरूलाल कुमावत, मनीष साहू भरत जायसवाल, गौतम जायसवाल, अमूल जैन, सुनील साहु, आकाश, विकास हरिजन, शकिल खान, रवि रेगर, संजय साहु, धनराज कुमावत, विशाल बारेट, तिलक बारेठ, नरेश खटीक, विक्रम जाट, कमलेश सुथार, विक्रम आंजना, कमल जाट, जसपाल रेगर सहित ग्रामवासी, जनप्रतिनिधिगण, मेवाड़ क्लब एवं हीरोज क्लब के समस्त खिलाड़ीगण बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खेलप्रेमी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ