चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन

सांवलियाजी,(उमेश तिवारी)।  
सांवलियाजी पुलिस ने मण्डफिया कस्बा से चोरी गई एक मोटर साईकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी डिटेन को डिटेन कर उनके कब्जे से मण्डफिया कस्बा व आस पास के क्षेत्रों से चोरी गई 07 मोटर साईकिल जब्त की है। आरोपी सांवलयाजी मन्दिर परिसर मे भीडभाड के दौरान दर्शनार्थियों की मोटरसाइकिल मास्टर चाबी लगा कर चोरी कर ले जाते थे। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मण्डफिया के मीरा सर्किल से पप्पूलाल पुत्र रामलाल गुर्जर की मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने की घटना के मामले में थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटर साईकिल की बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी मण्डफिया उपनिरीक्षक ओमसिंह चुण्डावत के नेतृत्व मे थाने के एएसआई अमीचंद, हैड कांस्टेबल बृजलाल, देवीलाल, कॉन्स्टेबल सुरेश व लोकेश की टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर मीरा सर्कल मण्डफिया से चोरी गई मोटर साईकिल का पता लगा आरोपी बानसेन थाना भदेसर निवासी 25 वर्षीय मुकेश पुत्र प्रभूलाल तेली को डिटेन कर प्रकरण में मोटरसाईकिल जप्त कर जांच की गई तो घटना मे एक बाल अपचारी भी शरीक होना पाया। जिस पर बाल अपचारी को डिटेन कर पूछताछ की गयी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी व बाल अपचारी से थाना सर्कल व आसपास से चोरी की गई 07 मोटर साईकिल जप्त की गयी है। अग्रिम अनुसंधान जारी है। स्प्लेंडर प्लस काले रंग की ब्राउन पट्टी बिना नंबरी इंजन नंबर एचए10एजीजेएचजे 19171 चेचिस नंबर एमबीएलएचएआर 087जेएचजे53763, स्प्लेंडर प्लस काले रंग की ब्राउन पट्टी बिना नंबरी इंजन नंबर घीसे हुए चेचिस नंबर एमबीएलएचएआर 088एच4सी004, स्प्लेंडर प्लस काले रंग की ब्राउन पट्टी बिना नंबरी इंजन नंबर एचए10एजीजे4बी10824 चेचिस नंबर एमबीएलएचएआर 072जे4सी00005, स्प्लेंडर प्लस काले रंग की स्काई ब्ल्यू पट्टी इंजन नंबर एचए10ईएफबीएचएम98594 चेचिस नंबर एमबीएलएच10ईवाईबीएचएम 81170, हीरो एचएफ डीलक्स काले रंग की लाल पट्टी इंजन नंबर एचए11ईडबल्यूएल4एलO2638 चेचिस नंबर एमबीएलएचएडबल्यू 133एल4एलO2620, हीरो एचएफ डीलक्स काले रंग की ब्राउन पट्टी इंजन नंबर एचए11ईआरएल4के00793 चेचिस नंबर एमबीएलएचएसी 04एचएल4आर00793 तथा हीरो एचएफ डीलक्स काले रंग की लाल पट्टी इंजन नंबर एचए11ईपीएच4ई01162 चेचिस नंबर एमबीएलएचएआर 057एच4ई01178 को आरोपियों से बरामद किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ