विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

डूंगला (ऋषभ जैन)। कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में दीपोत्सव के चलते मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार रेगर ने बताया कि विद्यालय में दीपोत्सव के चलते मंगलवार को कक्षा कक्ष सजाओ व सफाई संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में प्रथम कक्षा 7 ए व द्वितीय कक्षा 6 ए रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में कक्षा 10 ए कक्षा 12 बी द्वितीय रहे। इस दौरान व्याख्याता अश्विन दक, वरिष्ठ अध्यापक नवीन सामर, शोभा लोहनी, मनोज भील, तुलसीराम शर्मा, अंकिता दाणी, कल्पना वर्मा, यशोदा गायरी सहित अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विजेताओं सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार रेगर ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए दीपावली का महत्व बताया एवं इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ