डूंगला (ऋषभ जैन)। कस्बे में मंगलवाड़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के देवली गांव में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कुछ परिवार मजदूरी के लिए रहते हैं। मंगलवार को बिलोदा से देवली निवासी भंवरलाल लेकर आ रहा था। इस दौरान एक मासूम आयुष पिता मनोज मीणा उम्र 5 वर्ष को भी बाइक पर बैठा कर ला रहा था। इस दौरान कस्बे में मंगलवाड़ मार्ग पर पुलिस थाने के आगे एक नीजी बस की चपेट में आने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसके शव को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर मुर्दाघर में रखवाया गया।
0 टिप्पणियाँ