पुलिस दम्पति के खिलाफ एक करोड़ 90 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सीआईडी सीबी के एक सब इंस्पेक्टर व पुलिस विभाग में ही एएसआई पद पर कार्यरत उनकी पत्नी पर जमीन सौदे नही करवाकर एक करोड़ 90 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सदर पुलिस थाना में दर्ज हुआ हैं। थाने के दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी अजय कुमार सुन्दरम परसरामपुरिया पुत्र सुन्दरम परसरामपुरिया निवासी ए/11, रिवेरा एलिगेंन्स, प्रहलाद नगर, कॉपोरेट रोड़, अम्बावाड़ी विस्तार, अहमदाबाद सीटी (गुजरात) ने जगदीश सिंह चौहान पुत्र शिवनारायण सिंह चौहान जाति चौहान पेशा नौकरी उप निरिक्षक सीआईडी/सीबी चित्तौड़गढ़ निवासी बीएसएनएल कॉलोनी के पास चित्तौड़गढ़ थाना सदर चित्तौड़गढ़, श्रीमती कमलेश कंवर पत्नी जगदीश सिंह चौहान पुत्र शिवनारायण सिंह चौहान जाति चौहान सहायक उप निरिक्षक पुलिस विभाग चित्तौड़गढ़ निवासी पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ थाना सदर चित्तौड़गढ़, श्रीमती कुस्बा देवी पत्नी श्रीराम मेघवाल निवासी अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राज.) और श्रीराम मेघवाल निवासी अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राज.) के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री नही कराने के मामले में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया हैं। दर्ज प्रकरण के अनुसार प्रार्थी अजय सुन्दरम परसरामपुरिया व्यवसायी होकर अन्य व्यापार के साथ ही प्रोपर्टी एवं रियल स्टेट का कारोबार करते है जिससे गुजरात व राजस्थान में प्रोपर्टी की खरीदने बेचने का कार्य करते है जिससे प्रोपर्टी व्यवसाय के सिलसिले में प्रार्थी अजय एवं उनकी पत्नी शिल्पा परसरामपुरिया का वर्ष 2010 से चित्तौड़गढ़ आना हुआ। इस दौरान
जगदीश सिंह चौहान से मुलाकात होने पर जगदीश सिंह ने अपने आप को प्रोपर्टी व्यवसायी एवं दलाल बताते अपनी जानकारी में चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले में उचित किमत पर जमीन दिलाने का विश्वास दिलाकर कई बड़ी-बड़ी प्रोपर्टी के सौदे अपने पास होने की बात बताई। इस दौरान जगदीश सिंह ने राजेंन्द्र कुमार चौधरी निवासी विरावली तहसील अरनोद जिला प्रतापगढ़ की जमीन दिखाई तथा अपनी दलाली लेकर रजिस्ट्री प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी के नाम कराई तथा शुरूआत में सौदे अनुसार राजेन्द्र की
जमीन नाम पर करा कर अभियुक्त ने प्रार्थी को विश्वास में ले लिया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी को विश्वास में लेकर जगदीश सिंह ने कहा कि मेरे पास कई व्यक्तियों के और सौदे है जिसके मैने एग्रीमेन्ट कर रखें है जिस पर आवासिय कॉलोनी एवं व्यवसायिक प्लॉट तैयार किये जाने की प्लानिंग बताते हुए, प्रार्थी को चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ में जमीन दिलाने के नाम से जमीन के सौदे पेटे एडवान्स राशि की मांग करते हुए जगदीश सिंह ने अपने स्वयं के नाम से एवं अन्य जमीन खातेदारों व पार्टीयों के नाम से फरदन- फरदन 210 बीघा जमीन दिलाने के लिए जरिये चैक, ऑनलाईन, ट्रांसफर एवं नगद करीब एक करोड़ 90 लाख रूपये प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी शिल्पा से प्राप्त किये। परन्तु इस राशि पेटे जगदीश सिंह ने प्रार्थी के नाम पर जमीन की कोई रजिस्ट्रियां नहीं कराई तथा टालमटूल करते रहे। जिस पर प्रार्थी अजय कुमार सुंदरम को छल की आशंका होने पर जगदीश सिंह से पुनः सम्पर्क किया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में जगदीश सिंह ने प्रार्थी अजय कुमार को कुम्भानगर चित्तौडगढ़ में एक मकान पर भी बुलाया। जगदीश सिंह की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही नौकरी करती है। जगदीश सिंह चौहान के विश्वास दिलाने के बाद भी जगदीश सिंह ने प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी शिल्पा से अपने आप को दलाल बता कर प्रोपर्टी दिलाने के नाम से एडवांस लेने के बावजूद जमीनों की रजिस्ट्री नहीं करा कर षडयंत्र पूर्व प्रार्थी अजय कुमार के साथ धोखाधड़ी की है।दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी अजय कुमार से रूपये ऐंठने की नियत से पुलिस विभाग में नौकरी होने के बावजूद छल करते हुए अपने आप को प्रोपर्टी का दलाल बता कर जमीन दिलाने के नाम से एक करोड़ 90 लाख रूपये ऐंठ लिये। जगदीश सिंह न कुछ सौदे केन्सल होना बता कर टुकडों टुकड़ों में केन्सल सौदों की राशि 55 लाख रूपये की पुर्नअदायगी पेटे अलग-अलग चैक जारी कर दिये परन्तु दिये गये चैक भी बैंक से अनादरित हो गये तथा इसके अलावा अभियुक्त द्वारा एडवांस लिए गये एक करोड़ 35 लाख रूपयों के बकाया सौदे की जमीन की रजिस्ट्री भी जगदीश सिंह ने अपने वादे के 4 माह गुजरने के बाद भी अब तक नहीं करा कर प्रार्थी के साथ छल किया है। यह कि अभियुक्तगण द्वारा प्रार्थी से छल पूर्वक जमीन के सौदों के नाम से ऐंठी गई उक्त राषि का लम्बे समय से उपयोग उपभोग कर रहे है तथा अपने आप को प्रोपर्टी का दलाल बता कर जमीन दिलाने के नाम से एक करोड़ 90 लाख रूपये षडयंपूर्वक छल करते हुए ऐंठ लिये तथा वादे अनुसार जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और अब रजिस्ट्री कराने से एवं बकाया रूपये वापस लौटाने दोनों ने मना कर अमानत में खयानत कर प्रार्थीया के साथ छल किया हैं। प्रार्थी अजय कुमार की रिपोर्ट पर सदर थाना में 406, 420, 120बी, 506 में मामला दर्ज किया हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ