भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। जयपुर में चल रहे राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल के इनडायरेक्ट वालीबॉल मुकाबले में चित्तौड़गढ़ जिले में प्रथम स्थान पर रही। भदेसर उपखंड क्षेत्र की मंडफिया की टीम के द्वारा चित्तौड़गढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए आज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भदेसर उप खंड क्षेत्र की मंडफिया की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भदेसर उप खंड क्षेत्र के खेल प्रेमियों सहित भदेसर उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा, भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुनील कुमार जोशी, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी सहित पूरे उपखंड क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को एवं कोच को बधाई दी तथा सेमीफाइनल एवं फाइनल में जितने की शुभकामना दी।
0 टिप्पणियाँ