चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब ने दीपावली के उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल की उपस्थिति में आसरा की बालिकाओं को नई ड्रेसेस, लड्डू, चिक्की, पटाखे, मोमबत्ती, चाॅकलेट, बिस्किट, रंगोली के रंग भेंट किये जिससे हर्षित बालिकाओं ने अपने हाथ से बने दिवाली कार्ड सभी सदस्यों को दिये। सचिव रित भोजवानी ने बच्चो को खुब पढ़ाई करने के लिए कहा और दीपावली की शुभकामनाएँ दी। ड्रेसेस, लड्डू और बिस्किट श्रीमती नीलम पाटनी और श्रीमती इन्द्रा ईनाणी की ओर से भेंट किये गये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, कलयाणी दीक्षित भी उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ