चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए जयपुर द्वारा दिए गए बालगृहों का निरीक्षण करने के आदेशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एंवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत् 03 बालक पाया गया तथा देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले कुल 02 बालक पाये गए। निरीक्षण के दौरान राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्च कोटि के मानदण्ड अपनाये जाने के लिए वहां के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहां मौजूद बच्चों को अच्छे साहित्य की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान, किशोर न्याय बोर्ड की प्रिसींपल मजिस्टेट श्रीमती रजनी कुमावत उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ