निंबाहेड़ा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही समस्त इंदिरा रसोई का दीपावली पर तीन दिवसीय अवकाश रहेगा।प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में इंदिरा रसोई योजना का संचालन विभिन्न संस्थाओं व एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है इंदिरा रसोइयों में कार्यरत श्रमिकों व कार्मिकों द्वारा दीपावली पर्व पर अवकाश पर रहने के कारण राज्य सरकार द्वारा दिनांक 24-10-2022 से 26-10- 2022 तक प्रदेश की समस्त इंदिरा रसोइयों में अवकाश रखने का निर्देश दिया गया है।
अधिशाषी अधिकारी सौरभ कुमार ज़िन्दल ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश की पालना में निम्बाहेड़ा में बस स्टैंड पर चल रही इंदिरा रसोई व छोटी सादड़ी रोड़ पर स्थित राजीव नगर(कच्ची बस्ती)में चल रही इंदिरा रसोई का 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 3 दिन का अवकाश रहेगा।
0 टिप्पणियाँ