चित्तौड़गढ़। वर्ल्ड हेरिटेज चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अब सालभर रोशनी से किले की प्राचीर जगमगाएगी। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग को एक प्रस्ताव गया हुआ हैं जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। किले पर कई जगहों पर लाईटिंग कर स्मारकों, किले की दीवारों को रोशन किया जाएगा। यह लाईटिंग शाम होने के साथ ही शुरू होगी जो रात 10-11 बजे तक जगमगाएगी। इसके लिए करीब 8 करोड़ रुपए का टेंडर भी हो चुका हैं।
इसके लिए एमएम ब्रदर्स को 5 साल के लिए ठेका दिया गया हैं। अभी खास त्यौहारों पर नगर परिषद की ओर से किले पर लाईटिंग की जाती हैं।
0 टिप्पणियाँ