पर्यावरण प्रेमियों की मेहनत रंग लाई हमेर सागर में खिले सफेद कमल के फूल


भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। देव भगवान भैरवनाथ के मुख्य मंदिर के समीप स्थित प्राकृतिक रूप से बने हमेर सागर तालाब में काफी समय बाद कमल के फूल खिले हैं। कमल के फूल खिलने पर पर्यावरण प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की पर्यावरण प्रेमी दिनेश धोबी ने बताया कि नैनीताल ऑफ भदेसर से जुड़े हुए पर्यावरण प्रेमियों ने वर्षा काल में यहां पर कमल के बीज अंकुरित करके डाले थे एवं उनकी यह मेहनत अब धीरे-धीरे रंग ला रही हैं। कस्बे के बुजुर्गों ने बताया कि पूर्व में यहां पर कमल की खेती होती थी एवं इसका ठेका भी दिया जाता था जिससे ग्राम पंचायत को आमदनी होती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ