सांवलियाजी-(उमेश तिवारी)- सांवलियाजी में दिखा अयोध्या जैसा नजारा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतेश श्री मालवीय के अनुसार सांवलियाजी मंदिर बोर्ड द्वारा पहली बार सांवलियाजी में भव्य दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। दीपावली उत्सव के दौरान प्रातः काल महालक्ष्मीजी, भंडार, वाहन इत्यादि की पूजा की गई। पूजा के दौरान मंदिर के सांवलिया बैंड द्वारा मधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई। इसी दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्रीनाथजी इत्यादि की रंगोली विशेष उल्लेखनीय रही।
शाम को पूरे मंदिर परिसर में सांवलियाजी के भक्त जनों एवं सांवलियाजी ग्राम के विद्यालय के छात्रों द्वारा पूरे परिसर को 11000 दीपक से रोशन किया। सांवलियाजी के मंदिर को विशेष रोशनी व्यवस्था से सजाया गया। मंदिर परिसर में ऑर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा दीपावली पर्व से संबंधित भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर में भक्तजनों द्वारा दीपदान किया गया। सांवलियाजी मंदिर परिसर में रात्रि 8:00 बजे भव्य आतिशबाजी भी की गई।
इस अवसर पर सांवलियाजी मंदिर मंडल द्वारा विभिन्न बस्तियों में मिठाई का वितरण भी किया गया। दीपावली पर मंदिर परिसर में अयोध्या जैसा नजारा दिखा। यह सभी नवाचार पहली बार मंदिर मंडल में बोर्ड एवं नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीतेश श्री मालवीय द्वारा किए गए। उक्त सभी कार्यक्रम में मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, सदस्य अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, संजय मंडोवरा, श्रीलाल कुलमी, शंभू लाल सुथार, भेरूलाल जाट व भेरुलाल सोनी उपस्थित रहे। मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर द्वारा देखी गई।
0 टिप्पणियाँ